दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री (MAUSAM NEWS ) दर्ज किया गया। यह अप्रैल में 12 साल में सबसे अधिक है। गुरुग्राम में भी तापमान 45 डिग्री पार कर गया। राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में अबतक का उच्चतम तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच गुरुग्राम का अधिकतम तापमान गुरुवार को 45 डिग्री पार कर गया। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि पांच राज्यों में अबतक की सबसे भीषण गर्मी पड़ेगी। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट (MAUSAM NEWS ) अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। प्रदेश के वनस्थली में बुधवार को 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि गर्मी के इस सीजन में लू का तीसरा दौर बुधवार से शुरू हो गया है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम पूर्वानुमान
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश (MAUSAM NEWS ) के कुछ इलाकों में हल्की बरसात के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। मणिपुर, मिजोरम, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। वहीं राजस्थान, विदर्भ, मध्यप्रदेश, यूपी, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, दिल्ली और पंजाब में हीट वेव की स्थिति रहेगी।