spot_img

IPL 2022 : RCB और RR में मुकाबला, जीत का लय बनाए रखना चाहेगी बैंगलोर

HomeSPORTSIPL 2022 : RCB और RR में मुकाबला, जीत का लय बनाए...

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में आज 39 वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच पॉइंट टेबल पर लखनऊ सुपरजाइंट्स ने कब्जा कर रखा है।

भैयाजी ये भी देखे : नक्सल मोर्चे में रणनीति सफल, मार्च में 57 नक्सलियों का आत्मसमर्पण,…

पॉइंट टेबल में दोनों टीमों की स्थिति पर अगर नजर डाली जाए तो राजस्थान रॉयल 7 में से 5 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर काबिज है। वही दो मैचों में राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना भी करना पड़ा था। राजस्थान की टीम ने अपना आखिरी मैच हारा है वही पॉइंट टेबल में टीम के पास कुल 10 अंक है।

इधर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगर बात की जाए तो आरसीबी 8 मैच खेलने के बाद पांच मैच जीतकर पांचवे नंबर पर पॉइंट टेबल में काबिज है। पांच मैचों में जीतने के बाद आरसीबी के हाथ में भी कुल 10 अंक है, हालांकि रन रेट के आधार पर राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर पहुंची है।

इधर आरसीबी ने अपना आखिरी मैच शानदार तरीके से जीतकर एक बार फिर वापसी की है। आज के मैच में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम अपने इस जीत के लय को बनाए रखने के लिए मैदान पर उतरेगी।

IPL 2022 : RCB vs RR संभावित टीम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, वनिन्दु हसरंगा, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।

भैयाजी ये भी देखे : जलजीवन मिशन का काम धीमा, भड़के कलेक्टर…कहा-प्रगति सिर्फ कागज पर…

राजस्थान रॉयल्स (RR)
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, करुण नायर, आर अश्विन, ओबेद मैककॉय / जेम्स नीशम, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।