spot_img

अंबेडकर जयंती : पुरंदेश्वरी बोली, महापुरुष का अनुसरण कर कार्य करना ही श्रद्धांजलि…

HomeCHHATTISGARHअंबेडकर जयंती : पुरंदेश्वरी बोली, महापुरुष का अनुसरण कर कार्य करना ही...

रायपुर। आज भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट चौक स्थित डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने समेत भाजपा के कार्यकर्ताओं ने समाज के लोगों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी उपस्थित थे।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : रायपुर में कांग्रेस विधायक की कटी जेब, दो…

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी जी ने कहा कि “आज के दिन भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ उनके विचारों का अनुसरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देवे।”

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जीवन भर जाति पाती के भेदभाव से ऊपर सबको साथ रहने का संदेश दिया। आज उन्ही के विचारानुसार भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास अर्थात जाति पाती के भेदभाव से परे सभी वर्गों के लिए समान रूप से विकास।

बाबा साहेब ने किया था धारा 370 का विरोध-रमन

बाबासाहेब के कार्यों को स्मरण करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा “देश सदियों तक एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा रहे ऐसा संविधान बाबा साहब ने देश को दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 व विशेष राज्य के दर्जे का पहला विरोध बाबा साहब ने किया था।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : रायपुर में कांग्रेस विधायक की कटी जेब, दो…

नेहरू जी से उनसे इस मामले में स्पष्ट मतभेद थे। देश में छोटे राज्यों की परिकल्पना बाबा साहब ने की थी उन्हीं के चिन्हों पर चलते हुए अटल जी प्रशासन आम लोगों की पहुंच तक हो इसलिए छत्तीसगढ़ का निर्माण किया।”