spot_img

नवरात्र 2020 : घट स्थापना का ये है शुभमुहूर्त, इस वाहन में विराजमान है माँ

HomeCHHATTISGARHनवरात्र 2020 : घट स्थापना का ये है शुभमुहूर्त, इस वाहन में...

रायपुर। शारदीय नवरात्रि इस साल 17 अक्टूबर यानी कल से शुरू हो रहा है, घटस्थापना या कलश स्थापना का नवरात्रि में विशेष महत्व होता है। कलश स्थापना नवरात्रि के पहले दिन किया जाता है। शुभ मुहुर्त में घट स्थापना पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है, शास्त्रों के अनुसार, कलश को भगवान गणेश की संज्ञा दी गई है।

स्वामी राजेश्वरानंद ने बताया “इस बार शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि 17 अक्टूबर की रात 1 बजे से प्रारंभ होगी वहीं, प्रतिपदा तिथि 17 अक्टूबर की रात 09 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, यानी 17 अक्टूबर को घट स्थापना मुहूर्त का समय सुबह 06 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 13 मिनट तक का है। अभिजित मुहूर्त प्रात:काल 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।”

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : नवरात्रि में भक्तों को होंगे माता के दर्शन, ज़ारी हुई गाइडलाइन

इस बार घोड़े पर आएंगी मां
इस बार दुर्गा पूजा और नवरात्रि की शुरुआत 17 अक्टूबर दिन शनिवार से हो रही है, हर नवरात्रि में माता एक वाहन पर सवार होकर आती है। स्वामी राजेश्वरानंद ने बताया इस बार मां घोड़े को अपना वाहन बनाकर धरती पर आएंगी इसके संकेत अच्छे नहीं हैं माना जाता है कि घोड़े पर आने से पड़ोसी देशों से युद्ध,सत्ता में उथल-पुथल और साथ ही रोग और शोक फैलता है। इस बार मां भैंसे पर विदा हो रही है और इसे भी शुभ नहीं माना जाता है।

जानें मां के कौन-कौन से हैं वाहन
ज्योतिषशास्त्र और देवीभाग्वत पुराण के अनुसार मां दुर्गा का आगमन आने वाले भविष्य की घटनाओं के बारे में हमें संकेत देता है और चेताता है देवीभाग्वत पुराण में इस बात का जिक्र किया गया है कि देवी के आगमन का अलग-अलग वाहन है माना जाता है कि अगर नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार को हो रही है तो इसका मतलब है कि वो हाथी पर आएंगी वहीं अगर शनिवार या फिर मंगलवार को कलश स्थापना हो रही है तो मां घोड़े पर सवार होकर आती है गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्र का आरंभ होता है तो माता डोली पर आती हैं वहीं बुधवार के दिन मां नाव को अपनी सवारी बनाती हैं।

भैयाजी ये भी पढ़े : शारदीय नवरात्रि 2020 : जानिए राशिनुसार किस शुभ ग्रंथ से घर में आएगी समृद्धि

किस तारिख को किस देवी की होगी पूजा
17 अक्टूबर- मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
18 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
19 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा पूजा
20 अक्टूबर- मां कुष्मांडा पूजा
21 अक्टूबर- मां स्कंदमाता पूजा
22 अक्टूबर- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा
23 अक्टूबर- मां कालरात्रि पूजा
24 अक्टूबर- मां महागौरी दुर्गा पूजा
25 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री पूजा