spot_img

भाजपा का सवाल, कांग्रेस सरकार ने तीन साल में खैरागढ़ के लिए क्या किया ?

HomeCHHATTISGARHभाजपा का सवाल, कांग्रेस सरकार ने तीन साल में खैरागढ़ के लिए...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया में अभियान छेड़ दिया है। भाजपा के तमाम कार्यकर्ता और नेताओं ने कांग्रेस से खैरागढ़ के लिए किए गए कामक़ाज़ों का हिसाब माँगा है। साथ ही भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : स्टाफ नर्स बर्ख़ास्त, नौकरी पाने के लिए लगाए…

छत्तीसगढ़ भाजपा की तरफ से ट्वीटर पर सवाल दागते हुए कांग्रेस सरकार से पूछा गया कि “छुईखदान से बकरकट्टा रोड का 40 करोड़ की लागत से निर्माण, वनांचल क्षेत्र में विकास का एक उदाहरण है। खैरागढ़ से जालबांधा तक 21 किमी सड़क चौड़ीकरण से दुर्ग पहुँचना आसान किया गया। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने तीन साल में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए क्या किया ?”

इसके आलावा एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि “खैरागढ़-अतरिया मुख्य मार्ग का कार्य 60 करोड़ की लागत से,4.44 करोड़ की लागत से नर्मदा-साल्हेवारा तक सड़क चौड़ीकरण किया गया। 7 करोड़ की लागत से गंडई-दनिया तक सड़क चौड़ीकरण किया गया। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने तीन साल में खैरागढ़ विधानसभा के लिए क्या किया??? ”

इस तरह के कई ट्वीट भाजपा छत्तीसगढ़ के आधिकारिक एकाउंट से लगातार बैक टू बैक किए जा रहे है। देखे ट्वीट…