spot_img

IPL 2022 : अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस

HomeSPORTSIPL 2022 : अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी रोहित की कप्तानी...

मुंबई। IPL 2022 में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ पुणे में मैच खेलेगी। फॉर्म में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के लिए आज का मैच भारी पड़ सकता है।

भैयाजी ये भी देखे : हिंदी समेत पांच भाषाओं में आएगी समांथा की फिल्म “यशोदा” 12 अगस्त को रिलीज

आज के मैच में मुंबई इंडियंस जहाँ अपने खेल को एक बार फिर ट्रेक में लाने के लिए मैदान में उतरेगी, वहीं कोलकाता आज का मैच बड़े अंतर से जितने की जुगत में लगेगी।

रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक अपने दोनों मैच गंवाए है, आज के मैच से मुंबई अपने जीत का खाता खोलना चाहेगी।

दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की अगुआई में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने तीन में से दो मैच में शानदार जीत दर्ज़ की है। साथ ही IPL 2022 में कोलकाता की टीम एक बैलेंस्ड टीम के रूप में उभर कर सामने आई है।

IPL 2022 : दोनों टीमों का ये है रिकार्ड

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। इन मुकाबलों में से 22 दफे मुंबई ने कोलकाता पर जीत दर्ज़ की थी। वहीं कोलकाता मुंबई पर केवल 7 मैच में ही जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की थी।

भैयाजी ये भी देखे : भोजपुरी ऐक्ट्रेस श्वेता ने अपने सोशल मीडिया में शेयर की बिकनी वाली बोल्ड तस्वीरें…

मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा 210 और सबसे कम 108 रनों का आंकड़ा छुआ है। दूसरी ओर कोलकाता ने एक इनिंग में मुंबई के खिलाफ मैक्सिमम 232 तो वहीं मिनिमम 67 रन बनाए हैं।