spot_img

IPL 2022 : हैदराबाद और लखनऊ की आज भिड़ंत, मैदान में दिख सकते है होल्डर

HomeSPORTSIPL 2022 : हैदराबाद और लखनऊ की आज भिड़ंत, मैदान में दिख...

मुंबई। IPL 2022 में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी। आज के इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें कुछ बदलाव कर सकती है।

भैयाजी ये भी देखे : भोजपुरी ऐक्ट्रेस श्वेता ने अपने सोशल मीडिया में शेयर की बिकनी वाली बोल्ड तस्वीरें…

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम में आज एक बदलाव देखने को मिल सकता है। आज लखनऊ की टीम में जैसन होल्डर प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते है। दरअसल जैसन होल्डर ने अपना आइसोलेशन पीरियड पूरा कर लिया है। ऐसे में आज उन्हें मैदान में खेलते हुए देखा जा सकता है।

आईपीएल (IPL 2022) में जैसन होल्डर के खेल का एक अलग ही पैटर्न है। होल्डर ने अब तक अपने आईपीएल करियर में अभी तक कुल 26 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में होल्डर ने अपने बल्ले से अपनी टीम के लिए 786 रन जोड़े है।

हालांकि टीम में होल्डर किसे रिप्लेस करके पहुंचेंगे ये भी एक बड़ा सवाल है। वहीं हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में हैदराबाद को जरुरत है अपनी टीम में आपसी संतुलन बनाकर मैच खेलने की। क्योंकि बिना संतुलन आज का मुकाबला जीतना हैदराबाद के लिए काफी चुनौती भरा होने वाला है।

IPL 2022 : LSG vs SRH

लखनऊ सुपर जाएंट्स :
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक चाहर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, दुष्मंथा चमीरा/जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

भैयाजी ये भी देखे : एक्ट्रेस मोनालिसा ने सोशल मीडिया का बढ़ाया पारा, बिकनी में शेयर की हॉट फोटोज़

सन राइजर्स हैदराबाद
केन विलियम्सन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, एडेन मारकरम, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुन्दर, भुवनेश्वर कुमार,टी नटराजन, श्रेयस गोपाल, मार्को यांसन।