spot_img

असम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम बैभव’ से नवाजे गये रतन टाटा, सीएम सरमा ने प्रदान किया पुरस्कार

HomeNATIONALअसम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम बैभव’ से नवाजे गये रतन टाटा,...

दिल्ली। देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को असम के सर्वोच्च राज्य नागरिक पुरस्कार ‘असम बैभव’ (Asom Baibhav) से सम्मानित किया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद उन्हें ये सम्मान प्रदान किया।

बता दें कि असम दिवस के अवसर पर CM सरमा ने उद्योगपति रतन टाटा को सबसे प्रतिष्ठित ‘असम बैभव’ पुरस्कार देने की घोषणा की थी। 24 जनवरी को गुवाहाटी में आधिकारिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था, लेकिन रतन टाटा व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पत्र लिखकर इस बारे में असमर्थता जताई थी। उसके बाद बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मुंबई पहुंचे और रतन टाटा (Ratan Tata) से मिलकर खुद उन्हें ये सम्मान प्रदान किया।

भैयाजी ये भी देखे : कोरोना अपडेट : देश में बीते 24 घंटे में मिले 30 हजार 757 नए संक्रमित

आपको बता दें कि असम सरकार ने प्रदेश में कैंसर देखभाल को आगे बढ़ाने में उनके असाधारण योगदान के लिए रतन टाटा को अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘असम बैभव’ प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि असम सरकार और टाटा सन्स मिलकर प्रदेश में कैंसर के इलाज का बड़ा नेटवर्क तैयार कर रहे हैं। इसमें रतन टाटा का बड़ा योगदान रहा है। इसलिए मैं मुंबई आया और उन्हें ये अवार्ड प्रदान किया।

सरकार का आभार व्यक्त किया

असम बैभव मिलने पर रतन टाटा (Ratan Tata) ने भी सरकार का आभार व्यक्त किया था। रतन टाटा ने लिखा था कि मैं वर्ष 2021 के लिए असम बैभव पुरस्कार देने के लिए असम सरकार के निर्णय की बहुत सराहना करता हूं और गहराई से प्रभावित हूं। मैं आपकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता का प्रशंसक रहा हूं। असमिया लोगों की भलाई के लिए और इसलिए, आपसे यह पुरस्कार प्राप्त करना एक असाधारण सम्मान है। 24 जनवरी को गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 17 अन्‍य विशिष्ट हस्तियों को ‘असम सौरव’ और ‘असम गौरव’ से सम्‍मानित किया था। इनमें टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता लवलीन बोरगोहेन भी शामिल थीं।