spot_img

गुजरात ने 17 और शहरों में रात का कर्फ्यू लगाया, जानिए किस प्रदेश में लगा फुल लॉकडाउन

HomeNATIONALगुजरात ने 17 और शहरों में रात का कर्फ्यू लगाया, जानिए किस...

दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर कहीं कमजोर पड़ती दिख रही है तो कहीं प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर गुजरात से आ रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुजरात ने राज्य के 17 और शहरों में 26 जनवरी तक रात का कर्फ्यू लगा दिया है। यह रात 10 बजे से सुबह छह तक प्रभावी रहेगा।

इससे पहले सात जनवरी को ही राज्य सरकार ने अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर, आणंद और नाडियाड में रात का कफ्यू लगा दिया था। वहीं महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु से आ रही है। कोरोना केस बढ़ते हुए देखकर केरल और तमिलनाडु में टोटल लॉकडाउन (Lockdown in 2022) लगा दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में हालात तेजी से सुधर रहे हैं। मुंबई में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में 28 फीसदी की कमी देखी गई है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट घटकर 7 फीसदी रह गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र और खासतौर पर मुंबईकरों को नियमों में कुछ ढील मिल सकती है। वैसे भी महाराष्ट्र सरकार स्कूल खोलने का फैसला कर चुकी है।

भैयाजी यह भी देखे: कोरोना अपडेट: 24 घंटे में सामने आए 3 लाख 6 हजार 64 नए मरीज

मुंबई में कोरोना केस का अपडेट

मायानगरी मुंबई (Lockdown in 2022) से अच्छी खबर है। मुंबई ने शनिवार को दैनिक कोरोना वायरस मामलों में लगभग 1,500 की गिरावट दर्ज की बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शहर में महामारी से 10 मौतें भी दर्ज की गईं। पिछले 24 घंटों में 231 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इस तरह कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,95,569 हो गई। बीएमसी ने कहा कि मुंबई की कोरोना वायरस रिकवरी दर अब 96 प्रतिशत है।

राजस्थान का कोरोना अपडेट

जयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरोत्तम शर्मा ने अपने ताजा बयान में कहा है कि जयपुर में हर दिन कोरोना के 3000-3500 मामले आ रहे हैं, इस समय कोरोना अपने पीक पर है। हम कोशिश कर रहे हैं कि 31 जनवरी तक सभी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लग जाए।
तमिलनाडु में 23 जनवरी को फुल लॉकडाउन

तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार ने 23 जनवरी को पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। इससे पहले गुरुवार को राज्य में 28,561 नए मामले सामने आए थे और 39 लोगों की मौत हुई। इस तरह गुरुवार तक यहां सक्रिय मामलों की संख्या 1,79,205 थी और कुल मामलों संख्या बढ़कर 30,42,796 हो गई। नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 37,112 हो गई है।

कर्नाटक में हटा वीकेंड कर्फ्यू, रहेगा सिर्फ नाइट कर्फ्यू

वहीं कर्नाटक सरकार (Lockdown in 2022) ने अहम कदम उठाते हुए वीकेंड कर्फ्यू को हटा दिया है। अब से राज्य में सिर्फ नाइट कर्फ्यू होगा। बेंगलुरु शहरी स्कूल और कॉलेज को छोड़कर सभी जिले खोले जाएंगे क्योंकि बेंगलुरु शहर को छोड़कर बाकी जगह पॉजिटिविटी रेट कम है। कर्नाटक के राजस्व मंत्री ने कहा कि अगर मामले बढ़ते (अस्पतालों में मरीजों की भर्ती) तो हम दोबारा वीकेंड कर्फ्यू लागू करेंगे।