spot_img

2 हजार की लागत से शुरू किया बर्तन बैंक, प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त छेड़ी मुहिम

HomeCHHATTISGARH2 हजार की लागत से शुरू किया बर्तन बैंक, प्रदेश को प्लास्टिक...

रायपुर। देशभर में प्लास्टिकमुक्त (RAIPUR NEWS) के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में भी कुछ ऐसे लोग व संस्थाएं हैं, जिन्होंने प्लास्टिक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इनके प्रयास से लोग जागरूक भी हो रहे हैं। राजधानी रायपुर से 55 किमी दूर महासमुंद जिले के ग्राम रायतुम की स्व सहायता समूह की 30 महिलाओं ने प्लास्टिक को हराने जंग छेड़ रखी हैं।

भैयाजी यह भी देखे: नवा रायपुर में महंगे आडिटोरियम पर भाजपा ने सरकार को घेरा

शादी-विवाह, धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में प्लास्टिक के प्लेट, गिलास, कटोरी आदि के उपयोग को रोकने महिलाओं ने बर्तन बैंक खोला है। लोगों को बर्तन बैंक से बहुत ही कम दर पर (एक रुपये प्रति कटोरी और दो रुपये प्रति थाली) बर्तन किराए पर उपलब्ध कराया जाता है। बर्तन बैंक से होने वाली आमदनी से स्टील बर्तनों की संख्या बढ़ाई जाती है। महिलाओं की यह सराहनीय पहल आसपास के क्षेत्रों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। महिलाओं के इस प्रयास से ग्राम रायतुम प्लास्टिकमुक्त होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

दूसरे जिलों में भी शाखा खोलने की तैयारी

कृष्णा विकास स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष रेश्मा साहू (RAIPUR NEWS) और सचिव देवती साहू का कहना है कि उनका उद्देश्य फिलहाल बर्तन बैंक का विस्तार करना है, ताकि बर्तनों की जितनी मांग आए उसे पूरा किया जा सके। बर्तन बैंक से 5-6 हजार रुपये की आमदनी हर माह हो जाती है।

गांव होने लगा प्लास्टिक मुक्त

महिलाओं ने दो साल पहले 12 हजार रुपये की (RAIPUR NEWS) लागत से बर्तन बैंक की शुरूआत किया था। महिलाओं का कहना है कि कम किराए पर लोगों को बर्तन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोग धीरे-धीरे प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करना छोड़ रहे है। गांव प्लास्टिक मुक्त बन रहा है। यदि किसी आयोजन मं बर्तन खो जाता है तो संबंधित से उसका चार्ज लिया जाता है, ताकि दूसरा खरीदा जा सके।