spot_img

BJP नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, फायरिंग करते हुए भागे शूटर्स

HomeNATIONALBJP नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, फायरिंग करते हुए भागे शूटर्स

सीवान। बिहार के सीवान (Siwan) में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मार दी है। भाजपा नेता और पीडीएस दुकानदार को अपराधियों ने सीने में गोली मारी है। शूटर्स का निशाना बने भाजपा नेता का नाम जनार्दन सिंह है। जिनको गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सीवान सदर अस्पताल भेजा है। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : ठाणे जेल में भी कोरोना की दस्तक, 32 कैदी और 3 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

घटना सीवान के जामो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव (Siwan) की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह रोज की ही तरह पीडीएस दुकानदार सह भाजपा नेता अपने ही घर के दरवाजे पर थे तभी दो बाइक सवार अपराधी अचानक आये और उनको सीने में गोली मार दी। अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारने के बाद गांव में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

गोली सुनने की आवाज सुनकर जब लोग निकले तो भाग रहे शूटर्स ने ताबडतोड़ फायरिंग (Siwan) की और आराम से भाग निकले। गोलीबारी की इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है।मामले में पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।