spot_img

Assembly Election 2022 : UP समेत 5 राज्यों में चुनाव का हो सकता है ऐलान…

HomeNATIONALAssembly Election 2022 : UP समेत 5 राज्यों में चुनाव का हो...

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2022) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच बताया जा रहा है चुनाव आयोग बहुत जल्द चुनावी तारीखों की घोषणा कर सकता है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग आने वाले कुछ दिनों के भीतर चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर सकता है।

भैयाजी ये भी देखे : PM की सुरक्षा चूक मामलें में PCC चीफ मरकाम बोले, चूक…

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2022) की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। आयोग ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली है। दरअसल हाल ही में चुनाव आयोग के एक दल ने इन सभी राज्यों का दौरा करके वहां की तैयारियों का जायजा लिया था।, जिसके बाअद आज तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि इस बीच एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से चुनाव कार्यक्रम को लेकर शंशय की स्थिति है।

Assembly Election 2022 : UP में 8 चरणों में मतदान

इधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 8 चरणों में मतदान कराए जा सकते हैं जबकि पंजाब में 3 चरणों में मतदान कराने का ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा मणिपुर में दो चरणों में, गोवा और उत्तराखंड में एक-एक चरण में मतदान कराए जा सकते है।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : छत्तीसगढ़ का बजा डंका, ई-श्रमिक सेवा के लिए मिला…

जानकारी के मुताबिक 2017 में हुए विधानसभा के चुनाव की तारीखों की तरह ही इस बार भी फरवरी और मार्च के पहले हफ्ते तक चुनाव खत्म हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल मई 2022 में समाप्त हो रहा है, जबकि अन्य चार राज्यों की विधानसभाओं का समय मार्च 2022 में अलग-अलग तिथियों पर समाप्त हो रहा है।