spot_img

बड़ी ख़बर : जेल में बंद 21 कैदी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, लिए गए बड़ी संख्या में सैम्पल

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : जेल में बंद 21 कैदी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप,...

 

नई दिल्ली। जेल में बंद कैदियों के बीच भी कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। जेल में कैद 21 कैदियों के कोरोना पॉजिटिव होने की ख़बर सामने आई है। जिसके बाद से जेल प्रशासन ने उनके संपर्क में आए बाकी तमाम कैदियों के सैम्पल जांच के लिए भेजे है। खबर ये भी है कि कई जेल स्टाफ के भी सैम्पल जांच के लिए दिए गए है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली की जेलों में बंद 21 कैदी कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। डीजी जेल संदीप गोयल ने मीडिया को बताया कि 21 कैदियों के अलावा, 28 स्टाफ सदस्य भी दिल्ली की विभिन्न जेलों में वायरस की चपेट में आये हैं।

गोयल ने बताया कि संक्रमित 21 कैदियों में से 16 तिहाड़ जेल में बंद हैं, जबकि 5 मंडोली जेल में हैं। रोहिणी में अभी तक किसी भी कोविड मामले की रिपोर्ट नहीं की है।

दिल्ली की जेलों में लगभग पांच महीने के अंतराल के बाद अब कोविड पॉजिटिव मामले सामने आने लगे हैं। 4 जनवरी को छोड़कर, आखिरी पॉजिटिव मामला जुलाई, 2021 में पता चला था।