spot_img

मदद की गुहार लेकर आई दिव्यांग को कलेक्टर ने दिलाई ट्राईसाइकिल

HomeCHHATTISGARHमदद की गुहार लेकर आई दिव्यांग को कलेक्टर ने दिलाई ट्राईसाइकिल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले (SURAJPUR NEWS) में स्थित ग्राम पंचायत खोपा की कुमारी मनीषा राजवाड़े को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था।

भैयाजी ये भी देखे : नहीं था पुलिस का खौफ़, सड़क पर सजाई 52 पत्ती की…

दिव्यांग मनीषा राजवाड़े अपने परिजनों के साथ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह (SURAJPUR NEWS) के पास सूचना देने पहुंची, तो विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते तत्काल मदद करने का निर्देश जारी किया। कलेक्टर के निर्देश पर कुमारी मनीषा राजवाड़े को तत्काल समाज कल्याण विभाग से ट्रायसकिल उपलब्ध कराई गई और उसका अन्य योजनाओं की सुविधा दी गई।

कलेक्टर के तत्काल एक्शन पर रजवाड़े परिवार (SURAJPUR NEWS) उन्हें धन्यवाद कहा और कलेक्ट्रेट कार्यालय से वापस लौटे। रजवाड़े परिवार से शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर डॉ सिंह ने योजनाओं का सख्ती से क्रियान्वन करने और जरूरतमंदों की मदद करने का निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की बाद जिला कलेक्टर ने बोली है।