spot_img

धान बेचने में किसानों को सहयोग करने जिला एवं ब्लाक में कांग्रेस करेगी समिति गठित

HomeCHHATTISGARHधान बेचने में किसानों को सहयोग करने जिला एवं ब्लाक में कांग्रेस...

रायपुर। धान खरीदी से पूर्व किसानों की मदद करने के लिए कांग्रेस ने ब्लॉक और जिला लेवल पर समिति गठन (RAIPUR NEWS) करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने 1 दिसंबर से प्रदेश के समस्त सोसाईटी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सीमावर्ती राज्यों से धान की अवैध आवक न हो इसकी सतत् निगरानी के लिए केन्द्रवार त्रि-स्तरीय सहयोग समिति का गठन करने निर्देशित किये है। देश में 2500 रू. प्रति क्विंटल, समर्थन मूल्य, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि देने वाला छत्तीसगढ़ (RAIPUR NEWS) एक मात्र राज्य है।

भैयाजी ये भी देखे :  हड़ताल में रहेंगे रेजिडेंट डॉक्टर, ओपीडी बंद रहने से मरीज परेशान

नंबर जारी किया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के फोन नं. 0771-2236793, 2236794 तथा 2236795 में खरीदी केन्द्र में भ्रष्टाचार, धाधंली तथा किसान भाईयों को धान बेचने में प्रशासनिक समस्या आने पर सूचित कर सकते है। जिला, ब्लाक स्तरीय निगरानी समिति में जिला एवं ब्लाक के किसानों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए सतत् सक्रिय रहने वाले कांग्रेसजनों, किसानों, स्थानीय पंच, सरपंचों, पंचायत प्रतिनिधियों, किसान कांग्रेस (RAIPUR NEWS) के पदाधिकारियों को समाहित करते हुये प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र स्तर पर खरीदी केन्द्र पर सहयोग समिति का गठन किया जाएगा।