spot_img

बिलासपुर : नगर निगम के वार्ड 29 में उप चुनाव, कर्मचारियों के अवकाश रद्द

HomeCHHATTISGARHBILASPURबिलासपुर : नगर निगम के वार्ड 29 में उप चुनाव, कर्मचारियों के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगर पालिका उप निर्वाचन 2021 हेतु कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ ही बिलासपुर नगर पालिका निगम के वार्ड क्रं. 29 संजय गांधी नगर बिलासपुर में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है।

भैयाजी ये भी देखे : Covid19 से राहत, 21 जिलों में नहीं मिले नए मरीज़, 0.08…

जिसके मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर डॉ. सारांश मित्तर द्वारा नगर पालिका उप निर्वाचन 2021 की प्रक्रिया समाप्त होने तक जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों तथा राज्य शासन के उपक्रमों के अधिकारियों, कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

जिला मुख्यालय में स्थित कार्यालयों के कोई अधिकारी एवं कर्मचारी बिना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नही करेंगे तथा मुख्यालय परित्याग नही करेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हुआ इंडक्शन प्रोग्राम, विषय विशेषज्ञ दे रहे…

किसी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान करने एवं बिना अनुमति के मुख्यालय परित्याग करने पर संबंधित जिला प्रमुख एवं कार्यालय प्रमुख जिम्मेदार होंगे।