spot_img

Weather Alert : बारिश से किसानों को नुक़सान…अगले 24 घंटे भी बरसेंगे बादल

HomeCHHATTISGARHWeather Alert : बारिश से किसानों को नुक़सान...अगले 24 घंटे भी बरसेंगे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत तमाम हिस्सों में रविवार को मौसम (Weather Alert) ने करवट ली। रविवार की देर रात और सोमवार की सुबह कई स्थानों में अच्छी बारिश हुई है। अचानक हुई इस बरसात से किसानों को तगड़ा नुकसान हुआ है।

भैयाजी ये भी देखे : Big Breaking : छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 67 नए धान खरीदी केंद्र,…

धान की कटाई कर रहे किसानों के लिए ये बारिश आफत बनकर बरसी है। बारिश के आलावा सूबे के सरगुजा संभाग के कुछ एक इलाकों में ओले गिरने की भी सुचना मिली है। प्रदेशभर में अगले 24 घंटों में भी बदली और बारिश की संभावना बनी हुई है जिसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी ज़ारी की है।

इस बरसात के प्रभाव से प्रदेश के रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कांकेर जिलों में धान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। धान की फसल गिर गई है, जिसकी वज़ह से बालियां पानी में डूब गई हैं। काटकर खेतों में सूखने के लिए रखी फसल भी डूबी है। इससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।

इस बरसात से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। पिछली बरसात में भीग चुकी फसल को बचाने के लिए वे धान को सुखा रहे थे। अब अचानक हुई बरसात में वह फिर से भीग गया। ऐसे में उसकी मिंजाई संभव नहीं हो पाएगी।

मिंजाई कर खलिहानों और घर के आंगन में सुखाया जा रहा धान भी भीगने से खराब हो सकता है। वह अंकुरित हो सकता है अथवा उसकी गुणवत्ता प्रभावित होगी। ऐसे में किसानों में दोहरी मार को लेकर मायूसी भी है।

Weather Alert : अगले 24 घंटे गिरेगा पानी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान (Weather Alert) केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक़ एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व अरब सागर और पूर्वी-मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। इससे जुड़ा एक चक्रवाती घेरा भी फैला हुआ है। जिसकी वज़ह से छत्तीसगढ़ से लेकर महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बनी है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : सीएम भूपेश ने किया CG Camp Portal का…

इधर दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का व्यापक असर है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज़ हुई है। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, उत्तरी तटीय तमिलनाडु और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।