spot_img

डीआरजी के जवानों को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर…

HomeCHHATTISGARHBASTARडीआरजी के जवानों को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का इनामी नक्सली...

नारायणपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में सुरक्षाबल और पुलिस जवानों को एक बड़ी सफलता मिली है। यहाँ पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दस लाख के इनामी नक्सली को सुरक्षाबल और पुलिस की टीम ने मार गिराया है।

भैयाजी ये भी देखे : शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के लिए रायगढ़ बंद, अंतिम दर्शन के…

मिली जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ नारायपुर जिले के छोटेडोंगर इलाक़े के पेडमापाल में हुई है। जहाँ डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे।

सर्चिंग के दौरान ही जवानों पर माओवादियों ने गोलीबारी शुरू की, जिसके जवाब में जवानों की तरफ से फायरिंग की गई। दोनों ओर से कुछ देर हुई इस गोलीबारी के बाद जवानों को खुद पर भारी पड़ता देख माओवादी भाग खड़े हुए। जिसके बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक माओवादी का शव ब्रांड किया है।

शव की शिनाख्त माओवादियों के कंपनी नंबर 6 के प्लाटून नंबर 1 के कमांडर साकेत के रुप में की गई है। घटना की पुष्टि करते बस्तर रेज़ के आईजी पी सुंदरराज ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि “हर रोज की तरह आज भी डीआरजी एक टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी।

भैयाजी ये भी देखे : धान खरीदी केंद्र पहुंचे कलेक्टर, कहा-लघु सीमांत किसान सबसे पहले बेच…

सर्चिंग के दौरान ही नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर के पास पेडमापाल जंगल में इन जवानों की माओवादियों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी कमांडर साकेत मारा गया है। माओवादी के शव के साथ एक एके-47 भी बरामद हुई है।”