spot_img

छठ पूजा की तैयारियों के लिए माँ के साथ नदी गए थे बच्चे, डूबने से चार की हुई मौत

HomeNATIONALछठ पूजा की तैयारियों के लिए माँ के साथ नदी गए थे...

रांची। छठ पूजा के दौरान चार बच्चों के नदी में डुब जाने की वजह से मौत हो गई है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मरने वाले इन चार बच्चों में दो लड़कियां भी शामिल है।

भैयाजी ये भी देखे : घर के सामने शराब पिने से किया मना तो कर कर…

जानकारी के मुताबिक झारखंड के गिरिडीह में नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गयी है। मरने वाले बच्चे मंगरोडीह गांव के दो परिवारों के हैं। चारों की उम्र 10 से 12 साल के आसपास थी। मंगरोडीह गांव गिरिडीह शहर से बिल्कुल करीब है।

बताया गया खरना पूजा का प्रसाद बनाने के पहले गांव की महिलाएं उसरी नदी में स्नान के लिए गयी थीं। उनके साथ कई बच्चे थे। नदी में स्नान के बाद महिलाएं घर लौट आयीं, जबकि बच्चे वहीं रुक गये। बाद में ये बच्चे नदी में उतरकर नहाने लगे। बच्चे जब देर तक नहीं लौटे तो घरवालों को चिंता हुई।

इस बीच एक बच्चे ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। काफी प्रयास के बाद चारों बच्चों को बाहर निकाला गया। उन्हें गिरिडीह शहर स्थित एक हॉस्पिटल में लाया गया, लेकिन इसके पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

भैयाजी ये भी देखे : मंत्री अमरजीत का बड़ा बयान, कहा-“धान वाले बाबा” कहलाएंगे सीएम भूपेश…

हादसे की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह सदर एसडीपीओ अनिल सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये।