spot_img

हसदेव बांगो जल विद्युत गृह ने रचा कीर्तिमान

HomeCHHATTISGARHहसदेव बांगो जल विद्युत गृह ने रचा कीर्तिमान

रायपुर। छग स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के हसदेव बांगो जल विद्युत गृह (BIJLI COMPANY) ने अक्टूबर माह में 90.10 मिलियन यूनिट बिजली का सर्वाधिक उत्पादन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

भैयाजी ये भी देखे: त्यौहार में सजी थी जुए की फड़, पुलिस की दबिश पर 63 गिरफ्तार

यह कीर्तिमान प्लांट के जीवनकाल का एक महीने के दौरान अब तक का अधिकतम उत्पादन का रिकार्ड है। बांगो हाइडल प्लांट का अक्टूबर में मासिक बिजली उत्पादन 100.92 फीसदी कैपिसिटी यूटीलाइजेश फेक्टर (सीयूएफ) रहा। अक्टूबर माह में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस उपलब्धि के लिए पाॅवर कंपनीज के चेयरमेन अंकित आनंद तथा उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एन.के. बिजौरा ने उत्पादन इकाईयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई देते हुए ऐसी उत्कृष्ट कार्य निष्पत्ति को बनाये रखने का आव्हान किया।

तीन इकाईयाॅ क्रियाशील

पाॅवर जनरेशन कंपनी (BIJLI COMPANY)  द्वारा वर्षाकाल में जल विद्युत गृहों से अधिकतम विद्युत उत्पादन करने का सफल प्रयास किया गया। वर्षाकाल में बांगो डेम में जल भराव की स्थिति में हाइडल प्लांट के जरिए लगातार पानी छोड़ा जा रहा था। पाॅवर जनरेशन कंपनी द्वारा प्लांट की सभी इकाईयों से अधिकतम बिजली उत्पादन किया गया, फलस्वरूप इन तीनों इकाईयों ने अपनी स्थापना के बाद से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अक्टूबर 2021 में किया है। वर्तमान में भी प्लांट की तीनों इकाईयों से विद्युत उत्पादन हो रहा है। पाॅवर जनरेशन कंपनी के बांगो जल विद्युत गृह की कुल उत्पादन क्षमता 120 मेगावाॅट है। इसमें 40-40 मेगावाॅट की तीन इकाईयाॅ क्रियाशील है।

भैयाजी ये भी देखे: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा अब 9 जनवरी को

बिजली उत्पादन का रिकार्ड

उल्लेखनीय है कि पूर्व में बांगो हाइडल प्लांट (BIJLI COMPANY)  द्वारा वर्ष 2020 अगस्त में 87.743 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का रिकार्ड बनाया गया था। इस दौरान 98.278 प्रतिशत सीयूएफ रहा था। कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में भी उत्पादन कंपनी के कर्मियों ने कंपनी प्रबंधन के कुशल मार्गदर्शन में अक्टूबर 2021 में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस दौरान जीरो ट्रिपिंग के साथ 100 फीसदी पीएएफ हासिल किया गया।