spot_img

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

HomeCHHATTISGARHराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार और यहाँ की जनता को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

भैयाजी ये भी देखे : Live : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का हुआ…

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में देश के आदिवासी कलाकारों को एक मंच प्रदान करते हुए अपनी अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने का अवसर दिए जाने पर छत्तीसगढ़ शासन को बधाई दी है।

उनके संदेश का वाचन समारोह के उद्घाटन अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद बी. के. हरिप्रसाद ने किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई और शुभकामनाओं के लिए राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया।

संदेश में राहुल गांधी ने कहा है कि हमारे आदिवासी भाई-बहन अपनी विरासत को सहेजने में न केवल सबसे आगे रहे हैं, बल्कि साथ ही वे हमारे प्राचीन ज्ञान को भी संरक्षित कर रहे हैं। आदिवासियों का हर लोक गीत, नृत्य, चित्र, शिल्प एक अलग ही कहानी कहता है। ये कहानियां हमारे पूर्वजों की रोचक और आकर्षक दुनिया का बोध कराती हैं।

राहुल गांधी ने संदेश में कहा है – ‘मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी संस्कृति, कला और कलाकारों को अपनी पहचान को लोगों की बीच रखने का अवसर दे रही है।’ उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की सफलता की कामना करते हुए कहा है कि यह आयोजन भारत की अनेकता में एकता के भाव को संजोये रखते हुए उसे और मजबूती प्रदान करेगा।

भैयाजी ये भी देखे : पेगासस : मोहन मरकाम का हमला, कहा-SC के जाँच आदेश से…

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजनों की शुरुआत राहुल गांधी ने ही की थी। राज्य में दूसरी बार हो रहे इस वर्ष के आयोजन में वे उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रतिभागियों के लिए अपना संदेश भेजकर शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।