spot_img

धान खरीदी की तारीख तय नहीं, भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव ने माँगा कृषि मंत्री से इस्तीफा

HomeCHHATTISGARHधान खरीदी की तारीख तय नहीं, भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव ने माँगा कृषि...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीख़ तय नहीं करने को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। साय ने इस मामलें में प्रदेश के कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे से इस्तीफ़ा मांगा है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी खबर : दीपावली, छठ, गुरूपर्व पर दो घंटे ही फोड़…

साय ने कहा कि “पूर्ववर्ती भाजपा प्रदेश सरकार के शासनकाल में 01 नवंबर से धान ख़रीदी की मांग पर प्रलाप करने वाली कांग्रेस की मौज़ूदा प्रदेश सरकार के अब 01 नवंबर से धान ख़रीदी करने में हाथ-पाँव क्यों फूल जाते हैं ?

प्रदेश सरकार के लिए इससे अधिक शर्मनाक और प्रदेश के किसानों के साथ इससे बड़ा छल-कपट और क्या हो सकता है कि कांग्रेस की सरकार इस बार 01 दिसंबर से धान ख़रीदी का एलान तक नहीं कर सकी है। किसान विरोधी चरित्र का परिचय देती प्रदेश सरकार किसानों का सबसे ज़्यादा नुक़सान करने पर आमादा है।

साय ने कहा कि प्रदेश सरकार इस साल फिर बारदानों को लेकर रोना-धोना मचाने लगी है कि बारदानों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई है, जबकि जुलाई में ही भाजपा ने पत्र लिखकर प्रदेश सरकार को इसके लिए आग़ाह कर दिया था,

कि इस साल धान ख़रीदी में प्रदेश सरकार की कोई भी अड़ंगेबाजी और बहानेबाजी क़तई नहीं चलेगी। प्रदेश सरकार बारदाना समेत धान ख़रीदी के तमाम इंतज़ाम पुख़्ता तौर पर कर ले। इसके बावज़ूद प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ मिथ्या प्रलाप करने में ही वक़्त जाया कर रही है।

भैयाजी ये भी देखे : राज्य अलंकरण सम्मान : CM की घोषणा पर दिया जाएगा देवदास…

साय ने कहा कि सोमवार को धान ख़रीदी पर निर्णय को लेकर हुई बैठक में भी धान ख़रीदी की तारीख़ तय नहीं करके प्रदेश सरकार ने किसानों का उत्पीड़न किया है, इससे ज़्यादा दु:खद और लज्जाजनक कुछ नहीं हो सकता।