spot_img

एक्शन में रायपुर पुलिस, हुक्का बार में ताबड़तोड़ छापे, CM भूपेश ने कहा “Well done”

HomeCHHATTISGARHएक्शन में रायपुर पुलिस, हुक्का बार में ताबड़तोड़ छापे, CM भूपेश ने...

रायपुर। सुबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार की दोपहर में आईजी एसपी कांफ्रेंस में हुक्का बारों को बंद कराने का फरमान सुनाया था। जिसके बाद शुक्रवार रात को ही रायपुर पुलिस का जबरदस्त एक्शन सामने आया।

भैयाजी ये भी देखे : पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को दिल्ली से बुलावा, तलब किया कामकाजों…

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा वीआईपीरोड और खम्हारडीह क्षेत्र में तकरीबन आधा दर्जन कैफे और रेस्टोरेंट में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। जिसमें से 4 स्थानों में बड़ी संख्या में युवक युवती हुक्का पीते मिले। इन स्थानों से पुलिस ने तकरीबन तीन दर्जन से ज़्यादा हुक्का पॉट भी जब्त किए है।

मिली जानकारी के मुताबिक हाफ एंड हाफ कैफे, वाइट अर्थ कैफे, मिनिस्ट्री कैफे, स्काई लॉन्च और एसडी कैफे में पुलिस ने दबिश देकर बड़ी संख्या में हुक्का जप्त किया है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : उत्तराखंड से सकुशल लौटे छत्तीसगढ़ के यात्री, मुख्यमंत्री…

यहां खुलेआम हुक्का पार्टी के लिए नौजवान लड़के लड़कियां पहुंची थी। हुक्का पीने वाले इन लड़के और लड़कियों को भी पुलिस ने सख्ती के साथ फटकार लगाई है। साथ ही उनसे उनके परिजनों के मोबाइल नंबर, पता भी पुलिस ने कलेक्ट किया है।

रायपुर पुलिस को मिली सीएम से साबाशी

इधर रायपुर पुलिस की इस ताबड़तोड़ छापेमारी से खुश हो कर सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस टीम की पीठ भी थपथपाई है। रायपुर पुलिस ने इस कार्यवाही की जानकारी ट्वीटर पर तस्वीरों के साथ साझा की। इस पर सीएम भूपेश ने इसे री-ट्वीट करते हुए well done लिखा है।