spot_img

राजधानी के “राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव” में नज़र आएँगे 8 देशों के कलाकार

HomeCHHATTISGARHराजधानी के "राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव" में नज़र आएँगे 8 देशों के...

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भागीदारी के लिए अभी तक 8 देशों की सैद्धांतिक सहमति मिल गई है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : बस्तर संभाग में होगी 988 पदों पर भर्ती,…

विदेशी कलाकारों द्वारा मुख्य समारोह में अपने-अपने देशों की लय, ताल और धुन पर आकर्षक एवं जीवंत प्रस्तुति प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा भारत के लगभग 29 राज्यों से कलाकारों का दल भी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होगा।

संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न देशों से आने वाले कलाकारों एवं प्रतिभागियों के आवास, परिवहन एवं अन्य व्यवस्था के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डी. राहुल वेंकट युगांडा, नाइजीरिया, और स्वाजीलैण्ड के कलाकारों एवं प्रतिनिधियों के देखरेख एवं व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अभिजीत सिंह को माले, उज्बेकिस्तान और श्रीलंका के प्रतिभागियों से समन्वय के लिए प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इफ्फत आरा को फिलिस्तीन और सीरिया के कलाकारों व प्रतिभागियों से समन्वय के लिए प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर: पुलिस विभाग में होंगे तबादले, जनता से जुड़ने IG-SP…

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनीष मिश्रा और शशांक पाण्डेय को जूरी के साथ समन्वय के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।