spot_img

Breaking News : अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और सीईओ के तबादले, देखे सूची

HomeCHHATTISGARHBreaking News : अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और सीईओ के तबादले, देखे...

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासन सेवा के 8 अफसरों के तबादले किए है। इसमें अपर कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के अफसरों के नाम शुमार है।

भैयाजी ये भी देखे : कोरोना वैक्सीन : छत्तीसगढ़ में अब तक 2.22 करोड़ को टीका,…

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर, सरगुजा को उपायुक्त, सरगुजा एवं परीक्षा नियंत्रक विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड, सरगुजा में पदस्थ किया गया है।

वहीं पद्मिनी भोई साहू को अपर कलेक्टर रायपुर से अपर कलेक्टर दुर्ग में नियुक्ति दी गई है। अश्विनी देवांगन को सीईओ जिला पंचायत दंतेवाड़ा से दुर्ग जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। अभिषेक अग्रवाल को दंतेवाड़ा संयुक्त कलेक्टर के पद से हटाकर अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर में पदस्थ किया गया है।

वही सूर्य किरण तिवारी अग्रवाल को संयुक्त कलेक्टर कोरबा से हटाकर महाप्रबंधक सीएसआईडीसी बनाया गया है। नूतन कुमार कंवर को सीईओ जिला पंचायत सुकमा से कोरबा जिला पंचायत के सीईओ बनाया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम की दो टूक, हुक्का बार बंद कराए,…

मुकेश रावटे को संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव से दुर्ग में पदस्थापना दी गई है। वहीं कौशल प्रसाद तेंदुलकर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दरभा से डिप्टी कलेक्टर कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।

पूरी सूची देखने के लिए क्लिक करें