spot_img

मां दंतेश्वरी की डोली दंतेवाड़ा रवाना, जगह-जगह भव्य स्वागत

HomeCHHATTISGARHBASTARमां दंतेश्वरी की डोली दंतेवाड़ा रवाना, जगह-जगह भव्य स्वागत

जगदलपुर। 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरे का समापन मंगलवार को माता मावली (MAATA MAWLI) की भावभीनी विदाई के साथ हो गया।

परंपरा अनुसार बस्तर संभाग के 84 परगना और सीमावर्ती राज्यों से आए 450 से अधिक देवी देवताओं को सोमवार कुटुंब जात्रा (MAATA MAWLI)  के बाद ससम्मान विदाई दी गई। मंगलवार सुबह दंतेश्वरी मंदिर से प्रगति पथ पर जगह-जगह विशाल जनसमुदाय ने माता मावली की भावभीनी विदाई दी।

भैयाजी ये भी देखे : पांच राज्यों के चुनाव को लेकर RSS की बड़ी बैठक, BJP नेताओं के साथ मंथन

जवानों ने हर्ष फायरिंग की

विदाई के दौरान भक्तों ने माता मावली (MAATA MAWLI)  के डोली पर फूल बरसाये और पूजा अर्चना की। विदाई रस्म के दौरान पुलिस जवानों ने हर्ष फायरिंग की इस मौके पर विभिन्न समाजों के लोग भी माई पर अपनी श्रद्धा व्यक्त करने पहुंचे बस्तर दशहरा की अंतिम रस्म में राजपरिवार के सदस्य कमल चंद भंजदेव दशहरा समिति के अध्यक्ष सांसद दीपक बैज सहित मांझी, चालकी सहित प्रशासनिक अमला मौजूद था।