spot_img

सीएम भूपेश ने कवर्धा मामलें में बुलाई बैठक, अफसरों से कहा शांति व्यवस्था बनाए

HomeCHHATTISGARHसीएम भूपेश ने कवर्धा मामलें में बुलाई बैठक, अफसरों से कहा शांति...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा में हुए विवाद और हंगामे के बाद लगाए गए कर्फ्यू को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग ली है।

इस बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा मौजूद थे।

भैयाजी ये भी देखे : Video : प्रदर्शन करने राशन दुकानों में पहुंचे भाजपा नेता, माँगा…

वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, कवर्धा के कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग शामिल हुए।

बैठक में अधिकारियों ने जहाँ पुरे मामलें से सीएम भूपेश बघेल को अवगत कराया है। वहीं उन्होंने कवर्धा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अफसरों को निर्देशित किया है।

गौरतलब है कि इस मामलें में कवर्धा पुलिस ने कुछ वायरल वीडियों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के साथ 14 नए नाम जोड़ FIR में जोड़ दिया है।

कवर्धा में 5 अक्टूबर को हुई धार्मिक हिंसा के मामले में पुलिस ने पहले 59 लोगों पर नामजद अपराध दर्ज किया था। अब जाँच और फुटेज के आधार पर पुलिस ने भाजपा के वर्तमान और पूर्व सांसद समेत कुल 14 और नाम जोड़े दिए है।

जोड़े गए नामों में राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर, विहिप जिला प्रमुख नंदलाल चंद्राकर, अशोक साहू, कैलाश चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, पन्ना चंद्रवंशी, उमंग पांडेय, राहुल चौरसिया, भुनेश्वर चंद्राकर के नाम शामिल है।

भैयाजी ये भी देखे : IGKV में 8 फसलों की उन्नत बीजों समेत कई संसाधनों का…

ये तमाम नाम जिले में भाजपा के प्रथम पंक्ति के नेताओं में शुमार हैं। गौरतलब है कि इससे पहले तक मामले में 59 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इन पर धारा 109, 147, 148, 149, 153 क, 188, 295, 332, 353 भादवि के अलावा लोक संपत्ति की क्षति की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद राजनीति और भी गरमा गई है।