spot_img

कवर्धा मामलें में सांसद संतोष समेत 14 नेताओं पर FIR, राजभवन जाएंगे भाजपा नेता

HomeCHHATTISGARHकवर्धा मामलें में सांसद संतोष समेत 14 नेताओं पर FIR, राजभवन जाएंगे...

कवर्धा। कवर्धा विवाद मामले में सियासी बवाल बढ़ता ही जा रहा है। एकल तरफ जहाँ वीडियो फुटेज के आधार पर कवर्धा पुलिस ने सांसद और पूर्व सांसद समेत 14 लोगो के नाम एफआईआर में जोड़े है ,वहीं भाजपा आज राजधानी रायपुर में इस मामलें को लेकर राजभवन कूच की तैयारी कर चूका है।

भैयाजी ये भी देखे : IG सिन्हा की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा नेताओं ने DGP को…

जानकारी के मुताबिक कवर्धा पुलिस ने कुछ वायरल वीडियों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के साथ 14 नए नाम जोड़ FIR में जोड़ दिया है।

गौरतलब है कि कवर्धा में 5 अक्टूबर को हुई धार्मिक हिंसा के मामले में पुलिस ने पहले 59 लोगों पर नामजद अपराध दर्ज किया था। अब जाँच और फुटेज के आधार पर पुलिस ने भाजपा के वर्तमान और पूर्व सांसद समेत कुल 14 और नाम जोड़े दिए है।

जोड़े गए नामों में राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर, विहिप जिला प्रमुख नंदलाल चंद्राकर, अशोक साहू, कैलाश चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, पन्ना चंद्रवंशी, उमंग पांडेय, राहुल चौरसिया, भुनेश्वर चंद्राकर के नाम शामिल है।

ये तमाम नाम जिले में भाजपा के प्रथम पंक्ति के नेताओं में शुमार हैं। गौरतलब है कि इससे पहले तक मामले में 59 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इन पर धारा 109, 147, 148, 149, 153 क, 188, 295, 332, 353 भादवि के अलावा लोक संपत्ति की क्षति की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राजभवन जाएंगे भाजपा नेता

इधर कवर्धा में हो रहे विवाद को लेकर भाजपा के तमाम आला नेता राजभवन की तरफ कूच करेंगे। भाजपा नेताओं पर कवर्धा पुलिस द्वारा दर्ज़ अपराध और सीजी विवकानंद द्वारा दिए गए बयान को लेकर पार्टी के आला नेता राज्यपाल से इस मामलें में दखल की मांग करेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल में राज्य के 27 जिलों…

जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी, शिवरतन शर्मा, अभिषेक सिंह, संतोष पांडे, विजय शर्मा समेत तमाम भाजपा नेता आज शाम 5 बजे राजभवन पहुंचेंगे।