spot_img

खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल में राज्य के 27 जिलों से 665 खिलाड़ियों ने लिया भाग

HomeCHHATTISGARHBILASPURखेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल में राज्य के 27 जिलों से...

बिलासपुर। राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर में संचालित होने वाली खेल अकादमी (एथलेटिक्स, आर्चरी एवं हॉकी) तथा धनुर्विद्या अकादमी रायपुर में खिलाड़ियों के प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 07 से 13 अक्टूबर 2021 तक राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 25 सितंबर 2021 को इन आवासीय अकादमियों का शुभारंभ किया गया था।

भैयाजी ये भी देखे : Laughter for Literacy : दो दिन बाद रायपुर में Stand up…

चयन ट्रायल में छत्तीसगढ़ राज्य के 27 जिलों से 665 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। चयन ट्रायल के पहले दिन एथलेटिक एवं हॉकी के खिलाड़ियों का मोटर एबिलिटी टेस्ट लिया गया है। ऊँचाई, वजन, शटल रन, 30 मी. फ्लाइंग स्टार्ट, वर्टिकल जम्प, स्टैण्डिंग ब्रॉड जम्प एवं 800 मी. रन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी शारीरिक क्षमता का आंकलन किया गया।

खिलाड़ियों का मोटर एबिलिटी टेस्ट भारतीय खेल प्राधिकरण की प्रतिनिधि पूर्णिमा सक्सेना, मोहम्मद तस्लीम आरिफ एवं नरेन्द्र कम्बोज द्वारा खेल विभाग के अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों के सहायोग से किया गया।

भैयाजी ये भी देखे : लखीमपुर : बयान देने नहीं आया केंद्रीय मंत्री का बेटा आशीष,…

चयन ट्रायल के दूसरे दिन 08 अक्टूबर 2021 से खिलाड़ियों के खेल कौशल का आंकलन किया जाएगा। खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट भारतीय खेल प्राधिकरण की सीनियर एथलेटिक्स प्रशिक्षिका शर्मिला तेजावत और सीनियर हॉकी प्रशिक्षक परमजीत सिंह द्वारा लिया जाएगा।