spot_img

शिक्षक ट्रांसफर पर विधायक के बिगड़े बोल, सिंहदेव की दो टूक अपने ही नीलामी में लगे

HomeCHHATTISGARHशिक्षक ट्रांसफर पर विधायक के बिगड़े बोल, सिंहदेव की दो टूक अपने...

रायपुर। स्कुल शिक्षा विभाग में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया पर फिलहाल प्रतिबंध ज़ारी है हालाँकि जल्द ही ये प्रतिबंध हटने की खबर सूबे में तैर रही है।

भैयाजी ये भी देखे : शारदीय नवरात्रि : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं, शांति के…

ऐसे में कांग्रेस विधायक अपने अपने क्षेत्र के शिक्षकों के तबादले के लिए स्कुल शिक्षा मंत्री बंगले के चक्कर काट रहे है। वहीं कुछ विधायकों ने इस मामलें अपने बयान से सियासी बखेड़ा खड़ा कर दिया है।

कांग्रेस के ही विधायकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम पर ट्रांसफर के नाम पर पैसों के लेन-देन का गंभीर आरोप लगाया गया है। संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आरोप लगाया कि मंत्री टेकाम ट्रांसफर में बड़ा खेल कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि 35 से अधिक विधायक शिक्षा मंत्री के खिलाफ है, जो मुख्यमंत्री से मिलकर स्कुल शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग करेंगे।

इधर इस मामलें में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने तीखा जवाब दिया है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव द्वारा ट्रांसफर होता है, फिलहाल ट्रांसफर तो हो ही नहीं रहा है।”

कांग्रेस के विधायकों के आरोपों पर सिंहदेव ने कहा कि “पार्टी हो या घर अगर सार्वजनिक तौर पर नीलामी करना चाहेंगे तो दूसरे लोगों को इसका लाभ अवश्य प्राप्त होगा। इस मुद्दे से विपक्ष जरूर लाभ लेगा।”

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ के 550 किसानों के लिए भाजपा सरकार से मांगेगी 50-50…

इधर स्कुल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने ही पार्टी के विधायकों के आरोपों पर कहा कि “विधायक ट्रांसफर की बात करने आए थे। फिलहाल प्रदेशभर में ट्रांसफर पर प्रतिबंध है, ये समन्वय से होने वाली एक प्रक्रिया है। ट्रांसफर कोई मंत्री नहीं कर सकता।”