spot_img

विवाद होने पर पेट्रोलपंप में फेका बोतल बम, बडा हादसा टला

HomeCHHATTISGARHBILASPURविवाद होने पर पेट्रोलपंप में फेका बोतल बम, बडा हादसा टला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में विवाद होने पर युवक ने पेट्रोलपंप पर बोतल बम (BOTAL BOMB ) फेक दिया। युवको की इस हरकत से पेट्रोलपंप कर्मी सहित वहां मौजूद ग्राहक और आस पास के कारोबारियों की जान खतरे में आ गई।

पेट्रोलपंप कर्मियों (BOTAL BOMB )  ने पंप में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों से आग पर काबू पाया और बड़े हादसे को टाला। पेट्रोलपंप के मैनेजर ने मामलें की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने मामलें में जांच शुरु कर दिया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

भैयाजी ये भी देखे : राजधानी में सराफा दुकान से लाखों की ज्वैलरी चोरी, पुलिस ने शुरु की जांच

यह है पूरा मामला

बिलासपुर पुलिस के अनुसार श्रीकांत वर्मा मार्ग सांई परिसर में रहने वाले कृष्ण सिंह व्यापार विहार के गुंबर पेट्रोल पंप में मैनेजर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि रात 12 बजे तीन मोटरसाइकिल में 10-12 लड़के पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद युवक रुपए देने से आनाकानी करने लगे। इसी बात को लेकर उनका पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से विवाद हुआ। युवकों के पास बेसबॉल, हॉकी स्टीक और चाकू भी था।

इससे वे पंप के कर्मचारियों को धमकाने लगे। इसके बाद युवक वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद युवक वापस लौटे। युवकों ने रोड से ही आग का जलता हुआ एक गोला (BOTAL BOMB ) पंप की ओर फेंक दिया। यह एक बोतल बम की तरह था। इस दौरान एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल डलवा रहा था। आग को देख ग्राहक और पंप के कर्मचारी सहम गए। उन्होंने किसी तरह आग को बुझाया। इसके बाद घटना की जानकारी पेट्रोल पंप के मालिक को दी। पंप के मालिक की कहने पर मैनेजर ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।