spot_img

फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

HomeCHHATTISGARHफोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कचना इलाके के एक फोम फैक्ट्री में भीषण आग (AAGJANI) लग गई। आगजनी की घटना से कर्मचारियों में हडकंप मच गई और वो अपनी जान बचाकर फैक्ट्री परिसर से भागे।

रिहायशी इलाका होने की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत है। फैक्ट्री कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने स्थिति पर नियंत्रण करने की कोशिश करना शुरु कर दी है। विधानसभा पुलिस के अनुसार कचना में स्थित आदत्यि फार्म इंडस्ट्री में आगजनी AAGJANI) होने की सूचना गुरुवार 23 सितंबर की शाम को 6 बजे मिली थी।

भैयाजी ये भी देखे : BREAKING: नेम प्लेट बदलने से पहले राजधानी पुलिस के अफसरों का तबादला, एसपी ने जारी किया निर्देश

आगजनी की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। फैक्ट्री AAGJANI) के आस पास के परिसर को खाली कराया गया है। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने का प्रयास दमकलकर्मी कर रहे थे। आगजनी की सूचना मिलने पर फैक्ट्री मालिक भी घटनास्थल पहुंच गए है। आगजनी में नुकसान कितना हुआ? इसका आकलन सामान की जांच करने के बाद ही जिम्मेदार बता रहे है।