spot_img

देशभर में अब तक 80 करोड़ से ज़्यादा लोगो को लगी कोरोना वैक्सीन, 30 हज़ार नए मरीज़ मिले

HomeNATIONALदेशभर में अब तक 80 करोड़ से ज़्यादा लोगो को लगी कोरोना...

 

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 37,78,296 कोरोना वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक 80 करोड़ (80,56,68,144) के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 79,78,302 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं।

गौरतलब है कि कोरोना से पिछले 24 घंटों में 43,938 मरीज़ के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों के आंकड़े बढ़कर 3,27,15,105 हो गए है।नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.72% है।

इधर पिछले 24 घंटे में 30,256 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद वर्तमान में 3,18,181 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.95% हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,77,607 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 55,36,21,766 लोगों की जांच की गई हैं।