spot_img

दिल्ली जाने से पहले सिंहदेव बोले, पार्टी का निमंत्रण, मैं शामिल होने जा रहा…

HomeCHHATTISGARHदिल्ली जाने से पहले सिंहदेव बोले, पार्टी का निमंत्रण, मैं शामिल होने...

 

रायपुर। पंजाब में हुए फेरबदल के बाद अब छत्तीसगढ़ में सूबा–ए–सदर के बदलने का हल्ला एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। इस के बीच सियासत तब और ज्यादा गर्मा गई जब सुबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली पहुंच गए।

आज टी एस सिंहदेव राजधानी रायपुर से सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। इस बीच सियासी गलियारे में एक बार फिर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के बदले जाने के कयास लगाए जा रहे है।हालांकि इन सबके उलट स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिल्ली में मीडिया से कहा कि “मैं यहां पार्टी आलाकमान से मिलने नहीं आया हूं, अपने निजी काम के लिए आया हूं।”

इधर सिंहदेव ने दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उनकी बहन का जन्मदिन है। जिसकी एक पार्टी दिल्ली में रखी गई है। उसी पार्टी में शामिल होने टीएस यहां से दिल्ली उड़े है।

उन्होंने मीडिया से कहा था कि “बहन का जन्मदिन है, उसी की पार्टी में शामिल होने दिल्ली जा रहा हूं! मेरी यह यात्रा निजी है और हर दौरा राजनीतिक कारणों से नहीं होता, यह भी जरा विचार करना चाहिए।”

मिली जानकारी के मुताबिक टी एस सिंहदेव की बहन आशा देवी का आज जन्मदिन है। आशा देवी हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से 6 बार से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर एक रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं। सिंहदेव ने उनके लिए चुनाव प्रचार कर वोट भी मांगे थे। बताते हैं कि परिवार में सिंहदेव कि उनसे सबसे अच्छी जमती है, इसलिए उनके जन्मदिन के मौके पर यहां से दिल्ली पहुँचे हुए है।