spot_img

राज्य सरकार के खिलाफ BJP मोर्चा खोलेगी 7 अक्टूबर के बाद, बडे़ आंदोलन टले

HomeCHHATTISGARHराज्य सरकार के खिलाफ BJP मोर्चा खोलेगी 7 अक्टूबर के बाद, बडे़...

रायपुर। प्रदेश भाजपा संगठन ने राज्य सरकार के खिलाफ अब सात अक्टूबर के बाद ही मोर्चा खोलने का फैसला किया है। इसके पहले के भाजयुमो और अन्य मोर्चा के सारे आंदोलन अभी टाल दिए गए हैं।

यह फैसला BJP के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, सहप्रभारी नितिन नवीन के निर्देश पर किया गया है। राष्ट्रीय नेताओं ने प्रदेश संगठन को अभी अपना पूरा फोकस सेवा और समर्पण अभियान के तय किए गए कार्यक्रमों पर करने के लिए कहा है। सात के बागद होने वाले आंदोलनों में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री अन्न योजना के साथ दूसरी ऐसी योजनाएं जिनका लाभ राज्य के लोगों को नहीं मिल रहा है, उसको लेकर भी आंदोलन किया जाएगा।

भैया जी ये भी देखे : चरणजीत सिंह बनेंगे पंजाब के नए CM

लंबी चर्चा के बाद निर्णय

कुभाभाऊ ठाकरे परिसर में BJP राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पवन साय, नारायण सिंह चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी की लंबी चर्चा हुई है। इसमें यह तय किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ किए गए सेवा समर्पण अभियान के कायज़्क्रमों पर ही अभी फोकस करना है। 7 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम होने हैं। इस बीच 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का भी कार्यक्रम होगा।