spot_img

प्रियंका गांधी पर CM योगी ने कसा तंज, उत्तर प्रदेश में सियासत तेज

HomeNATIONALप्रियंका गांधी पर CM योगी ने कसा तंज, उत्तर प्रदेश में सियासत...

दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनैतिक गलियारे में आरोप-प्रत्यारोप का दौरा शुरू हो गया है। बीजेपी-कांग्रेस-सपा-बसपा पार्टी के नेताओं ने एक दूसरे पर तंज कसना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM YOGI ADITYANATH) ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर तंज कसा। सीएम योगी के इस तंज के बाद उत्तर प्रदेश के राजनैतिक गलियारे में हलचल मच गई है। सीएम योगी के तंज के बाद कांग्रेस के नेताओं ने भी उन पर व उत्तर प्रदेश सरकार पर पलटवार करना शुरू कर दिया है।

भैयाजी ये भी देखे : घाटी में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा आतंकी ढेर, AK-47 रायफल और पिस्टल बरामद

बीजेपी वापसी का दावा

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM YOGI ADITYANATH) ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करने के साथ उत्तर प्रदेश में बीजेपी की वापसी का दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि 2022 में हम अपने मुद्दों को जनता की अदालत में लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा, कि मैं उम्मीद करता हूं कि जो ट्रैक रिकॉर्ड 2014, 2017 और 2019 में रहा है, उसे दोहराएंगे।

अंतरराष्ट्रीय नेता है प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में सक्रिय होने पर सीएम योगी (CM YOGI ADITYANATH) ने चुटकी लेते हुए कहा कि वो एक बड़ी राष्ट्रीय नेता है। आप कहां उन्हें राज्यों के चुनाव में खपाना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो राष्ट्रीय नेता क्या बल्कि अंतरराष्ट्रीय नेता हैं? जितनी बार वो उत्तर प्रदेश आई हैं उससे ज्यादा बाद तो इटली गई होंगी। सीएम की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेताओं ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। सोशल मीडिया में भी कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर आलोचना की है।