spot_img

Tokyo Olympics: हॉकी में इंडिया का शानदार प्रदर्शन, महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई बढ़त

HomeINTERNATIONALTokyo Olympics: हॉकी में इंडिया का शानदार प्रदर्शन, महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया...

दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के 11वें दिन (2 अगस्त) एथलेटिक्स में भारत इतिहास रच सकता है। कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो के फाइनल में उतरेंगी। वह पदक जीतने में कामयाब रहीं तो एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी।

आज (Tokyo Olympics) भारत की महिला हॉकी टीम का भी मैच है। वह क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना कर रही है। कमलप्रीत के अलावा दुती चंद भी ट्रैक पर दौड़ लगाएंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में स्थान पक्का करने के लिए जोर लगाएगी।

संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर निशानेबाजी में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे। आपको बता दे कि सिंधु के कमाल के बाद भारतीय खिलाड़ियों (Tokyo Olympics) के हौसले बुलंद है। वे पदक जितने के लिए अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है।