spot_img

प्रदर्शन: कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर समानांतर संसद लगाएंगे किसान

HomeNATIONALCOUNTRYप्रदर्शन: कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर समानांतर संसद लगाएंगे किसान

दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने गुरूवार 22 जुलाई से संसद मार्च शुरू कर दिया है।

सुरक्षा के बीच किसान जंतर-मंतर पर अपनी संसद लगाएंगे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली के उप राज्यपाल ने 9 अगस्त तक प्रतिदिन अधिकतम 200 किसानों द्वारा प्रदर्शन की विशेष अनुमति दे दी है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया, कि हर दिन 200 किसानों का एक समूह पुलिस की सुरक्षा सिंघू सीमा से जंतर-मंतर आएगा और वहां सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन करेगा।

प्रदर्शनकारियों के पास होना चाहिए पहचान पत्र

दिल्ली पुलिस के अनुसार जंतर-मंतर पहुंचने वाले हर किसान को अपने पास पहचान पत्र रखना होगा। पहचान पत्र की जांच कराने के बाद ही प्रदर्शन में जाने की अनुमति किसानों को मिलेगी।

किसानो को पहचान पत्र देने की जिम्मेदारी संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की होगी। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर की सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की 5-5 कंपनियों जंतर मंतर की निगरानी कर रही है।

जिस दिन तक मानसून सत्र उस दिन तक प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा, कि जिस दिन तक संसद का मानसून सत्र चलेगा। उस दिन तक जंतर-मंतर में किसान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हालांकि उपराज्यपाल ने 9 अगस्त तक ही धरने की अनुमति दी है।

आपको बता दे कि इस साल 26 जनवरी को एक ट्रैक्टर रैली के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा के बाद यह पहली बार है जब अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी है।