spot_img

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 38 हजार नए मामले, 499 माैत

HomeNATIONALCOUNTRYकोरोना अपडेट : 24 घंटे में 38 हजार नए मामले, 499 माैत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में 38,164 नए कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,44,229 हो गई है। इसके अलावा एक दिन में 499 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,14,108 हो गई है। वहीं 38,660 नए डिस्चार्ज के बाद देश में कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,03,08,456 हुई।

वहीं सक्रिय मामलों की संख्या में भी कमी आई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,21,665 है। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल में तो कुछ मरीज हो आइसोलेशन में अपना उपचार करा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना की 13,63,123 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40,64,81,493 हुआ। इसके अलावा रविवार को 14,63,593 परीक्षण किए गए। इसत रह से देश में कोविड-19 मामलों का पता लगाने के लिए अब तक किए गए करीब 44,54,22,256 सैंपल टेस्टिंग हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत की कोविड-19 टैली आज 3 करोड़ से अधिक है। यह 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गई थी। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार किया था। वहीं भारत ने 4 मई को 2 करोड़ और 23 जून को 3 करोड़ के आंकड़ें को पार किया था।