spot_img

ये नियम लागू होंगे UNLOCK-5 में, केंद्र सरकार जल्द जारी करेंगी गाइड लाइन

HomeNATIONALये नियम लागू होंगे UNLOCK-5 में, केंद्र सरकार जल्द जारी करेंगी गाइड...

दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार कोरोना संबंधित प्रतिबंधों के बीच जल्द UNLOCK-5 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। आपको बता दे कि, अनलॉक का मौजूदा चरण (Unlock 4) बुधवार को समाप्त हो रहा है। UNLOCK-5 गुरुवार से प्रारंभ होने का संकेत केंद्र सरकार ने दिया है। UNLOCK-5 31 अक्टूबर तक के लिए लागू हो सकता है। UNLOCK-5 में देशवासियों को राहत मिलेगी, ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है।

उद्धव सरकार खोलेगी रेस्टोरेंट

UNLOCK-5 में क्या खुलेगा और या क्या नहीं खुलेगा? इस बात को लेकर कयास लगाया जा रहा था। इसी बीच उद्धव ठाकरे सरकार ने 1 अक्टूबर से रेस्टोरेंट को खोलने के लिए गाइडलाइन तैयार की है। आपको बता दे कि UNLOCK-4 के तहत, देश में मेट्रो ट्रेन सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया गया था। कार्यक्रमों में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या में भी इजाफा किया गया था। केंद्र सरकार सिनेमा हॉल खोलने पर निर्णय ले सकती है।