spot_img

क्वींस क्लब में गोलीबारी के बाद भगवान की शरण में विधायक अजय चंद्राकर, मांगी दुआ…और

HomeCHHATTISGARHक्वींस क्लब में गोलीबारी के बाद भगवान की शरण में विधायक अजय...

रायपुर। राजधानी रायपुर क्वींस क्लब में चली गोली के बाद प्रदेश भर में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। प्रदेश के कद्दावर मंत्री रह चुके और वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर अब इस मामले पर  सीधे भगवान से गुहार लगाई है।

           कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर ने ट्वीट करते हुए स्वयं की और आसपास रहने वाले तमाम नेता, पूर्व मंत्री, विधायकों समेत जनता की सुरक्षा के लिए भगवान के पास अर्ज़ी लगाई है। ट्वीट पर उन्होंने अपने चुटीले अंदाज़ में एक तीर से कई निशाने साध लिए है। लॉकडाउन के दौरान होटल में शराब खोरी, सख्त लॉकडाउन में 1 जिले से दूसरे जिले में प्रवेश, लॉकडाउन के दौरान पुलिस की तगड़ी पहरेदारी के साथ ही आबकारी विभाग के अफसरों की मुस्तैदी पर भी तंज कस दिया है। चंद्राकर ने इस ट्वीट में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री के निवास होने के साथ ही राज्यसभा सांसद और कई वर्तमान विधायकों के निवास के नजदीक इस तरह की घटना होने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने लिखा…