spot_img

Corona Update : 60 लाख मरीजों वाली श्रेणी में भारत शामिल, दुनिया का दूसरा सबसे ज़्यादा संक्रमित देश

HomeNATIONALCorona Update : 60 लाख मरीजों वाली श्रेणी में भारत शामिल, दुनिया...
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर भारत दूसरे स्थान पर है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 60 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं देशभर में अब तक 95,542 मरीज की मौत हो चुकी है। इन सब के बीच राहत भरी खबर है कि कोरोना से ठीक हुए मामलों की कुल संख्या भी 50 लाख के पार पहुंच गई। बीते 11 दिनों में ही 10 लाख से ज़्यादा मरीज़ ठीक हुए है। भारत मे फ़िलहाल एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 62 हजार है। स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी इन आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के एक्टिव केस की संख्या स्वस्थ हुए लोगों की संख्या से पांच गुना ज्यादा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 82,170 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1039 लोगों की जान भी चली गई है। दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में 74,893 मरीज ठीक भी हुए है। ICMR के मुताबिक, 27 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 7 करोड़ 19 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.58% पर आ पहुँची है, इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 16% हो गई है।इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 83% पर है।